आगरा। रहनकलां-रायपुर की अधिग्रहण भूमि से 10 प्रतिशत भूखंड की मांग को लेकर गांव मनोहरपुर में 25 दिन से धरने पर बैठे थे। मंगलवार को रहनकलां रायपुर की अधिग्रहण भूमि से प्रभावित किसान किसान नेता विपिन यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए इनर रिंग रोड स्थित टोल रहनकलां टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। किसानों के हंगामे की सूचना पर एसीपी देवेश सिंह मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों और पुलिस की सहमति नहीं बन पाई। आगरा विकास प्राधिकरण से गुस्साए किसान नारेबाजी करते हुए रमाडा की ओर कूच कर गए। किसानों ने रहनकलां टोल प्लाजा से कुछ दूरी तय करने के बाद वह ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आगे चले गए। किसान रहनकलां टोल प्लाजा पर करीब आधे घंटे तक हंगामा करते रहे। किसानों के जत्थे में अधिकांश किसान महिलाएं शामिल रहीं।