शाहगंज से रुई की मंडी मार्ग पर दुकानों के सामने अतिक्रमण हो रखा है। ऐसे में बृहस्पतिवार दोपहर को शाहगंज चौराहे पर जाम लग गया। इससे पंचकुइयां, बोदला, रुई की मंडी और कोठी मीना बाजार की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। लोग घंटों जाम में परेशान रहे।