फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिव्यांग बच्चे को मिली व्हीलचेयर, 22 मरीजों की हुई जांच

आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस में लगाए गए शिविर में हड्डी रोग के 22 मरीजों की जांच हुई। इसमें एक मरीज के घुटने खराब मिले। इसका लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराया जाएगा। दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर दी गई। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि लादूखेड़ा निवासी दिव्यांग बालक रामनरेश को व्हीलचेयर दी है। इसके घिसटकर चलने से पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म हो गए थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने बताया कि बच्चे का आगे का इलाज भी निशुल्क किया जाएगा। फिजियोथेरेपिस्ट अनिल कुशवाहा ने मरीजों के फिजियोथेरेपी की। इनमें से दो मरीजों को डॉ. विनय अग्रवाल के यहां रेफर किया गया। शिविर में रामनरेश यादव, अंशु जैन, ममता जैन, कविता जैन, आशीष जैन का योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें