फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में 23 केंद्रों पर 13 से 15 मई तक होगी डीएलएड परीक्षा, 15,500 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आगरा। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 15 मई 2026 तक जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 15,500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सभी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने पर जोर दिया। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और उपस्थिति पत्रक समय से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रवेश पत्र 9 मई से संबंधित वेबसाइटों पर अपलोड होंगे। परीक्षा के बाद सभी सामग्री सील कर डायट को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें