फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला का डेबिट कार्ड बदल निकाले 22 हजार, आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में बीती 3 जुलाई को महिला की मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदल कर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सदर क्षेत्र में ऐसी ही वारदात के मामले में बीते माह ही जमानत पर रिहा हुआ था। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि 3 जुलाई को नगला पदी के दुर्गानगर निवासी अनीता ने शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि दयालबाग रोड पर एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने के दौरान मदद के बहाने एक युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। उनके खाते से कई बार में 22 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और अन्य माध्यम से आरोपी की तलाश की। रविवार को आईएसबीटी के सर्विस रोड से आरोपी धौलपुर निवासी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 3 डेबिट कार्ड और 6550 रुपये बरामद हुए हैं। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें