फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन से पहले डाकघर में उमड़ रही भीड़, राखी भेजने वालों की लगी कतार

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 02:50 PM IST

रक्षाबंधन के त्योहार से पहले ही डाकघर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अपने लोगों तक राखी भेजने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पोस्ट और रजिस्ट्रियां हो रही हैं। इसके अलावा मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट, आधार, सेविंग से संबंधित कार्य के लिए भी रोजाना भारी संख्या में लोग डाकघर पहुंच रहे हैं। वहीं डाकघर के सॉफ्टवेयर को ऑफलाइन से ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके चलते कई दिनों से कर्मचारियों को सर्वर में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर धीमा होने के चलते लोगों को अपनी बारी के लिए घंटे कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। डाकघर के एक अधिकारी ने बताया कि एक-दो दिन में सभी सॉफ्टवेयर पूरी तरह से अपडेट हो जाएंगे, इसके बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें