फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वृद्धा की रिपोर्ट निगेटिव, पुत्रवधू में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्धा की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निजी लैब की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजन के नमूने लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई थी, जिसमें वृद्धा की पुत्रवधू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनकाे होम आइसोलेशन कर दिया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि रावली क्षेत्र की 77 साल की वृद्धा का बुखार ठीक नहीं होने पर दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में 12 जुलाई को भर्ती कराया था। यहां कोरोना वायरस की आशंका पर निजी लैब में जांच कराई, जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई। इस पर इनको एसएन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। इनके छह सदस्याें के नमूने भी एसएन के वायरोलॉजी लैब में जांच कराई, जिसमें इनकी 54 साल की पुत्रवधू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, बाकी के 5 सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। मरीज को होम आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज की हालत ठीक है, इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें