फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निगम कराएगा सीवर लाइन धंसने के मामले की जांच

आगरा। वजीरपुरा स्थित होली वाला चाैराहा पर रविवार सुबह 7:42 बजे सड़क धंसने से लोडेड ट्रैक्टर की ट्राॅली का पहिया फंसने से हुए हादसे के बाद नगर निगम ने रविवार रात सड़क के बीचोंबीच बने विशाल गड्ढे को देर रात भरवा दिया। सीवर लाइन बैठने से मुख्य मार्ग से गुजर रहा एक टैक्टर अचानक गड्ढे में फंसे गया था। ट्रैक्टर आगे से उठ गया। उस पर सवार एक युवक सड़क पर गिरने से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन की स्थिति की भी जांच कराई जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें