फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव, समस्याओं का समाधान न होने पर की नारेबाजी

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी के लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया। पोस्टर-बैनर लेकर धरना देकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी में नाली टूटी हुई हैं, जलभराव है। कई बार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-छह में नालियां टूटी हुई हैं। नालों की सफाई नहीं होने से थोड़ी सी बारिश से जलभराव हो रहा है। घरों में पानी भर रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं। खड़जा भी टूटा हुआ है। पीने के पानी की भी समस्या है। सांसद, विधायक और पार्षद से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं। नगर निगम में भी समस्या बता चुके हैं। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में ताहिर हुसैन, दीपक शर्मा, याकूब शेख, दिलीप वर्मा, नरेंद्र शर्मा, दानिश सिद्दीक़ी, सरदार हरजेंद्र सिंह, सलमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें