फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'इस्तीफे से नहीं चलेगा काम, प्रधानमंत्री मांगें माफी', कांग्रेस ने कैंडल जलाकर किया प्रदर्शन

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से रावली स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए और लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन से पहले जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार और महानगर अध्यक्ष अमित सिंह को घर में नजरबंद कर दिया था। प्रदर्शन में हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, राम टंडन, देवेंद्र सिंह चिल्लू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, भारतभूषण गप्पी, लक्ष्मीनारायण सिंह, मोहसिन काजी, याकूब शेख, गीता सिंह, अजहर वारी, शरीफ कुरैशी, बंटी खान, मुश्ताक अली, शेख अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें