आगरा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात और थाना पुलिस ने शनिवार रात ड्रंक ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि थाना सैंया, अछनेरा, एत्मादपुर, फतेहाबाद और खंदौली क्षेत्रों के टोल प्लाजा पर शाम 7 से रात 11 बजे तक वाहनों की चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया । सीट बेल्ट, हेलमेट और गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 91, मॉडिफाइड साइलेंसर के 117 और प्रेशर हॉर्न के 169 चालान किए गए।