आगरा में नगर निगम के आरआरआर सेंटर में लोग घरों में पड़े बेकार कपड़े, प्लास्टिक की बोतल, रद्दी, पुराने दीए आदि लाकर दे सकते हैं। इन सामान की मदद से गुलदस्ते, पायदान, थैले, खिलौने, दीपक आदि सामान बनाकर दिया जा रहा है। केंद्र की कर्मचारी भारती ने बताया कि लोगों से सामान इकट्ठा करने के लिए नगर निगम अपनी गाड़ी भी चलवा रहा है।