फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाइक और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने से भीषण टक्कर, युवक की माैत; परिजन ने किया हंगामा

Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 01:40 PM IST

आगरा के बरौली अहीर में लोडिंग ऑटो और बाइक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादस में बाइक सवार युवक की माैके पर ही माैत हो गई। हादसे पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने चाैराहे पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार झील जाटव मौजा तनौरा नूरपुर निवासी सौरभ पुत्र सुभाष सिंह (20 वर्ष) विल्हनी से मंगलवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे बाइक से अपने घर लाैट रहा था। कबीस चौराहा के पास सामने से आ रहे लोडिंग टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस और परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने कबीस चौकी का घेराव कर जाम लगा दिया। मौके पर थाना डौकी, बमरौली कटारा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद ऑटो चालक भाग गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें