फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किडनी मरीजों को बड़ी राहत...हर महीने 20 हजार की बचत, राशनकार्ड से हो रही डायलिसिस

अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 02:26 PM IST

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की तीसरी शिफ्ट भी फुल हो गई है। यहां राशनकार्ड से डायलिसिस निशुल्क हो रही है। इससे किडनी मरीजों की हर महीने 20 हजार रुपये से अधिक की बचत हो रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच मशीनें और बढ़ाने की तैयारी चल रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में 20 मशीनें कर दी गई हैं। यहां मरीजों की संख्या बढ़ने के चलते बीते सप्ताह से रात में भी डायलिसिस कराई जा रही है। ये शिफ्ट भी फुल हो गई है। रोजाना 40-50 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। यहां राशनकार्ड धारकों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। इसमें दवा और डायलिसिस दोनों ही निशुल्क हैं। किडनी मरीज को महीने में आठ बार डायलिसिस जरूर करानी पड़ती है। निजी केंद्रों की बात करें हर महीने डायलिसिस और दवाओं का खर्च 20 हजार रुपये से अधिक का आता है। ऐसे में कई बार मरीजों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें