फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चोरी की बाइक खरीदने से मना करने पर पीटा, प्राथमिकी दर्ज

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक खरीदने से मना करने पर आरोपी ने युवक पर हमला कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। तक्षशिला कॉलोनी निवासी अभय जैन ने बताया कि शमशाबाद के बड़ोबरा निवासी रामनरेश धाकरे उर्फ रामू से 30 हजार रुपये में बाइक खरीदने का सौदा किया था। 10 हजार रुपये एडवांस दिए थे। उनको बाइक चोरी होने की जानकारी मिली। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है और चेसिस नंबर भी अलग है। इस पर उन्होंने बाइक लेने से मनाकर धनराशि वापस मांगी। इस पर 26 जुलाई की रात आरोपी उसके घर आया और ईंट से सिर पर वार कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें