फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बार काउंसिल चुनाव...पहले चरण का मतदान जारी, अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। दीवानी और फतेहाबाद में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। न्याय प्रशासन ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पूरे प्रदेश से कुल 333 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें आगरा जनपद से 11 हैं। एसएसएफ के जवान बिना चेकिंग किसी को भी दीवानी के अंदर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। दीवानी के तीन कमरों में पांच-पांच बूथ बनाए गए हैं। दीवानी में होने वाले मतदान के लिए एडीजे-26 अमरजीत और फतेहाबाद में सिविल जज किशन चंद पांडेय को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। दीवानी में कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी, टैक्सेशन, तहसील सदर, किरावली और एत्मादपुर के वोटर मतदान करेंगे। आगरा में कुल 4686 मतदाता हैं। मतदान करने आने वाले अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें