आगरा के प्रेम नगर (जगदीशपुरा) में 9 साल के आरव के लिए अपने चाचा वीर सिंह का प्यार ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। चाची गजना ने ईर्ष्या में भतीजे को कमरे में बुलाकर करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपा दिया। बाथरूम में बिजली का बोर्ड न होने से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन मिला नहीं। बाद में छत पर बने बाथरूम में वो मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया।