राशन कार्ड बनवाने के लिए अब आपूर्ति विभाग कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करिए, सत्यापन कर पात्र लोगों के राशन कार्ड बना दिए जाएंगे। साथ ही जो कार्डधारक हैं, वो नो योर कस्टमर (केवाईसी) करा लें, नहीं तो कार्ड निरस्त हो जाएगा।