उत्तर प्रदेश के आगरा में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल की गई। यह हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र, विदेशी, क्षेत्रीय ग्रामीण एवं सहकारी बैंकों में लागू रही। हड़ताल के चलते बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने बड़े स्तर पर संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या बल में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में पांच दिवसीय बैंकिंग को लागू करने का आवाहन किया।