आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन में भाग लेने वाले धावकों के लिए दूसरी प्रोमो रेस का आयोजन किया गया। रेस का शुभारंभ रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित जोनल पार्क से किया गया। राष्ट्र सेविका समिति शास्त्री नगर संपर्क प्रमुख वंदना सिंह ने फ्लैग ऑफ किया। हर आयु वर्ग के 600 से अधिक लोगों ने 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर के दो वर्गों में प्रोमो रेस में भाग लेकर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपना उत्साह प्रदर्शित किया।