फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गुरु तेग बहादुर जी की शहादत दिवस पर लगा चिकित्सा शिविर, 350 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में दिव्य सेवा ट्रस्ट की ओर से गुरुद्वारा गुरु का ताल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी। शिविर में लगभग 350 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर में घुटनों, कमर व जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। इसके अलावा किडनी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आवश्यक सलाह दी। किडनी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को मौके पर विशेष परामर्श भी दिया। शिविर में डॉ. अलका सेन, संजय सेन, संतोष कुमार, अमन वर्मा, डॉ. अमित नारायण गुप्ता, डॉ. विनीत जैन, नेहा अग्रवाल और विजय कायल ने स्वास्थ्य परीक्षण में अपना योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें