स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आगरा के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव शहर और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। भारतीय मुक्केबाजी टीम में 65 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित आदित्य रविवार को अपने पहले मुकाबले में युगांडा के मुक्केबाज के खिलाफ रिंग में उतरेंगे। आगरा के खेल प्रेमियों और मुक्केबाजी जगत की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं।