फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संघर्ष से पाया मुकाम...ये हैं गोविंद पंसारी के मालिक दीपक अग्रवाल, जिन्हें मिला सम्मान

Mon, 15 Sep 2025 02:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

हर एक नाम की घोषणा के साथ तालियों की गूंज और संघर्ष से सफलता तक के मुकाम को बयां करता सम्मान। ये दृश्य अमर उजाला के सम्मान समारोह में देखने को मिला, जब चिकित्सा और व्यापार जगत के तमाम सितारे एक छत के नीचे जुटे। इन शख्सियतों ने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सम्मानित लोगों ने अपनी सफलता की कहानी बयां करते हुए लगन, धैर्य और कड़ी मेहनत के बारे में बताकर सभी को प्रेरित किया। हरीपर्वत चाैराहा स्थित होटल में आयोजित समारोह में शहर के 250 से अधिक प्रतिष्ठित चिकित्सक और उद्यमी शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संषर्घ से सफलता तक का सफर तय करने वाली शख्सियतों को मंच पर बुलाने का सिलसिला शुरू हुआ। हर नाम की घोषणा के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से आयोजन स्थल गूंज उठता। सम्मान समारोह में कई तरह के खेल और प्रस्तुतियां का दाैर भी चला। इसमें अतिथियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए आनंद लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें