आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र से दूसरे समुदाय का युवक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। 24 घंटे के बाद भी बेटी की बरामदगी न होने से मां की हालत बिगड़ गई। इस पर मंगलवार रात परिजन के साथ ही बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। हालांकि पुलिस के समझाने पर 1 घंटे बाद मान गए। डीसीपी सिटी का कहना है कि किशोरी को बरामद कर लिया गया है।