फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुनीम ने मालिक को धमकी देकर वसूले 7.5 लाख रुपये, गिरफ्तार

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में कारोबारी से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनीम विपिन बिहारी दुबे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं जबकि उसका साथी भागा हुआ है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि महेंद्रा एंक्लेव वजीरपुरा रोड निवासी अर्जुन गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि उनकी फर्म में सुल्तानगंज निवासी विपिन बिहारी दुबे मुनीम रहा। जनवरी माह से मुनीम की नीयत बदल गई। वह वेतन के अलावा 10 से 20 हजार रुपये जबरन लेने लगा। फरवरी में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद आरोपी अपने साथी राज अग्रवाल उर्फ फरमान खान को गोदाम पर लेकर पहुंचा। साथी ने खुद को पत्रकार बताते हुए गोदाम का वीडियो बनाया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें