फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आगरा में कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी से होती रही निगरानी, चोरों ने कर दी कारस्तानी

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से शहरभर के चौराहों पर नजर रखी जाती है। इसके बावजूद स्मार्ट कैमरों में चोर ने सेंध लगा ली। भगवान टॉकीज और दीवानी चौराहे पर लगीं कैमरों के दो जंक्शन बॉक्स के ताले तोड़कर चार लोकल प्रोसेसिंग यूनिट (एलपीयू) को चोरी कर लिया गया। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के परियोजना प्रबंधक सिनर्जी टेलिमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रफुल्ल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि भगवान टॉकीज और दीवानी चौराहे पर आईटीएमएस के जंक्शन बॉक्स लगे हुए हैं। इनमें कैमरों के संचालन के लिए एलपीयू लगाई थीं। एक सितंबर की रात को 11:32 बजे एक युवक आया। उसने पहले भगवान टाकीज पर लगे जंक्शन बॉक्स का ताला तोड़ दिया। उसमें से दो एलपीयू चोरी कर लीं। उन्हें एक बोरे में रख लिया। 20 मिनट में वारदात कर दीवानी चौराहे पर वही चोर आता है और दो एलपीयू चोरी कर लेता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें