प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में मसीही उत्साहित हैं। आगरा के सबसे बड़े गिरजाघर सेंट पीटर्स में क्रिसमस गांव बसाया जा रहा है। यीशु के जन्म के दृश्य से लेकर उनके जीवन की हर खुशियों के पल को समेटा गया है। परियां, सेंटा क्लाज के अलावा ऊंट, भेंड़, हिरन से लेकर पेड़-पौधे, तारे आदि दिखेंगे।