फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिविर में हुई 21 मरीजों की जांच, एक रोगी का होगा जोड़ प्रत्यारोपण

Arun Parashar Updated Sun, 19 Jul 2026 05:30 PM IST

आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित निशुल्क दिव्यांग केंद्र पर शनिवार को निशुल्क हड्डी रोग और जोड़ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 21 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिसमें से एक गंभीर मरीज को जोड़ प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों का परीक्षण किया। मरीजों को आगे के निशुल्क परामर्श के लिए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कत्याल और डॉ. विनय अग्रवाल के पास भेजा गया। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन व संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि डॉ. अनिल कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी की। शिविर में संदेश जैन, अंशु जैन, कविता जैन, ममता जैन, कमलचंद जैन और डॉ. रामनरेश यादव का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें