आगरा में इंडियन डेंटल एसोसिएशन की दो दिवसीय कार्यशाला एडिकॉन-2026 का शुभारंभ पांच सितंबर से होगा। प्रदेश भर से 200 विशेषज्ञ शामिल होंगे। ओरल कैंसर, पायरिया, दांत घिसने और इम्प्लांट समेत अन्य परेशानियों पर व्याख्यान होंगे। रविवार को संजय प्लेस स्थित होटल में अध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों, युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियों से बचाव और सर्जरी की नई तकनीक पर नौ विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। सचिव डॉ. एनएस लोधी ने बताया कि इसमें नई तकनीक से होने वाली सर्जरी के बारे में केस स्टडी के साथ बताया जाएगा। वार्ता में निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, डॉ. एसके कठेरिया, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. विवेक शाह, डॉ. युनिस खान, डॉ. कुशल सिंह, डॉ. सुनील बघेल, डॉ. राशि गुप्ता, डॉ. मेघा यादव आदि मौजूद रहे।