फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 10 सहेलियों ने उठाई डाक कांवड़, ग्रामीणों ने किया स्वागत

आगरा के बिचपुरी के गांव अंगूठी की दस सहेलियों ने लड़कों को डाक कांवड़ लाते देख खुद भी डाक कांवड़ लाने की ठानी। परिवार के लोगों को राजी करने के बाद रविवार को चाचा सोनवीर सोलंकी, भाई विपिन सोलंकी और अन्य परिजन के साथ कासगंज के सोरों जी घाट पहुंचीं। रात दस बजे कांवड़ उठाकर भगवान भोलेनाथ और गंगा मैया के जयघोष के साथ गांव के लिए रवाना हुईं। कशिश सोलंकी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे छात्राएं महज 11 घंटे में डाक कांवड़ लेकर अंगूठी पहुंचीं। उनके साथ साधना सोलंकी, अंजलि सोलंकी, निक्की सोलंकी, रागिनी सोलंकी, वर्षा सोलंकी, विनीता सोलंकी, आशी सोलंकी, सुहाना सोलंकी और सुनैना शामिल रहीं। सभी छात्राएं कक्षा 10, 11 और 12 में पढ़ती हैं। गांव की परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद त्यागी बाबा मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान अंगद सोलंकी, प्रदीप राना, दलवीर सिंह, शिशुपाल सिंह और सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें