आगरा के बिचपुरी मार्ग स्थित होटल एआर पैलेस में सोमवार दोपहर को थाना जगदीशपुरा पुलिस ने छापा मारा। छापे से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल से 12 युवती और 13 युवक पकड़ लिए। जबकि होटल संचालक मौके से भाग निकला। पुलिस युवक और युवतियों को थाना पर ले आई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर छापा मारा गया। इस दौरान अलग-अलग कमरों में युवक और युवती मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ने वाले हैं।