फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्या नहीं, सेप्टीसीमिया बीमारी से हुई थी वृद्धा की मौत

Sat, 14 Dec 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में वृद्धा की लूट के विरोध में हत्या की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बदल गई है। दरअसल महिला की मौत किसी प्रहार से नहीं बल्कि सेप्टीसीमिया नाम की बीमारी की वजह से हुई थी। पुलिस का भी शक यकीन में बदल गया है कि किसी परिचित ने ही मौके का फायदा उठाया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही घर से ले जाए गए जेवर और नगदी को बरामद कर आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के गांव असफपुर निवासी नन्हीं देवी (95) बृहस्पतिवार की रात को घर में अकेली थीं। दो पुत्र व अन्य परिजन रिश्तेदारी में हुई गमी में गए थे। शुक्रवार की सुबह वृद्धा का शव चारपाई पर मिला था। मुंह से हल्का खून आ रहा था। परिजन की ओर से घर से कुछ जेवर लूटे जाने की बात कही गई थी। वहीं वृद्धा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लूट के दौरान हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार की ओर से खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। वहीं वृद्धा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या के आरोप दरकिनार कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सेप्टीसीमिया बताई गई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस का भी शक यकीन में बदल गया है कि किसी परिचित ने ही वृद्धा की मौत का फायदा उठाने का काम किया है।
पुलिस के सामने सवाल ये है कि ऐसा करने वाला आखिर कौन शख्स हो सकता है, जिसे इस मौत से कोई लाभ हो सकता है। पूरे मामले में एसपी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना का सही अनावरण कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें