आगरा के जगनपुर में पति ने गर्भवती पत्नी को अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी का पड़ोस के युवक के साथ अवैध संबंध है जिससे नाराज होकर पहले तो उसने पत्नी को पीटा और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।