कासगंज जिले के गांव भरसोली मुस्तफाबाद के जंगल में मंगलवार की सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। युवक-युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।