फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: आगरा में ग्रामीणों ने बचाई 11 स्कूली बच्चों की जिंदगी, पानी में डूब रही स्कूल वैन सुरक्षित निकाला

अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Updated Tue, 26 Oct 2021 03:49 PM IST

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए स्कूल वैन हादसे के बाद ग्रामीण देवदूत बनकर आए। पानी से भरे गहरे गड्ढे में स्कूल वैन गिरते ही उसमें मौजूद बच्चों ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनते ही ग्रामीण दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और गड्ढे में कूद गए। ग्रामीणों ने वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे के बाद सहमे बच्चे पानी में भीगने के कारण कांप रहे थे। ग्रामीणों ने चादर-कपड़े की व्यवस्था कर उनके कपड़े बदलवाए और अलाव जलाया। तब जाकर बच्चों की जान में जान आई। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें