उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में चौथे और पांचवें चरण की तरह ही सभी दलों में दागी उम्मीदवार हैं। इस चरण में 670 में से 182 प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर ने छठे चरण से पहले 676 में से 670 उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है और आपराधिक छवि के प्रत्याशियों की संख्या रिपोर्ट के रूप में जारी की है।