FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंडे काफी चर्चा में हैं। वे नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और कैंटीन के प्रति सख्त हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। आम लोग अपनी शिकायतें बताने के लिए उन्हें टैग कर रहे हैं... क्योंकि महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने राज्य में खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रखी है. उन्होंने मुंबई, पुणे, नागपुर और नासिक में हजारों संस्थानों की जांच कर नियम तोड़ने वाले दर्जनों होटलों के लाइसेंस निलंबित व रद्द कर दिए हैं. वहीं, रसायनों से बनने वाले नकली दूध और एनालॉग पनीर का उत्पादन करने वाली कई डेयरियों को सील कर दिया है. इसके अलावा, गैरकानूनी तौर पर खाद्य तेल के भंडारण और भ्रामक प्रचार करने वाले ब्रांड्स को कड़े नोटिस थमाए गए हैं.