टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ आठ विकेट की जीत के बाद बल्लेबाजों की नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरूआत 15वें स्थान से की थी और अपनी रैंकिंग में तेजी से सुधार किया। वह अब तक सीरीज में तीन मैचों में 405 रन बना चुके हैं। भारत सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। तीसरे टेस्ट में कोहली ने 60 और नाबाद छह रन की पारियां खेली थी जिससे उनके 833 अंक हो गए है। टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पहले और वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज कोहली इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट में अपनी रैंकिंग में और सुधार करना चाहेंगे।