आईपीएल-10 का सफर अब कानपुर पहुंच चुका है। 10 मई को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुजरात और दिल्ली के बीच मैच खेला जाएगा। कानपुर पहुंची गुजरात की टीम के खिलाड़ियों ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने में बहुत कुछ सीखने को मिलता है।