श्रीलंका क्रिकेट में इस वक्त भूचाल आ गया है। श्रीलंका क्रिकेट टीम को चुननेवाली सेलेक्शन कमेटी ने इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका क्रिकेट की टीम सेलेक्शन कमेटी ने अपने वक्त के धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या की अगुवाई में इस्तीफा दिया। पूरी सेलेक्शन कमेटी का ये इस्तीफा तब आया है जब श्रीलंका क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे और भारत से लगातार हार मिली।