रांची में पहले T20 मैच में जिस तरह से बारिश ने भारत का साथ दिया और विराट के बांकुरों ने कंगारुओं को पीटा उसके बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। मंगलवार को टीम इंडिया गुवाहाटी में T20 का दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने के लिए उतरेगी।