भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने रविवार को स्पेन की कैरोलिना मारीन को हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। सिंधू ने मारीन को 21-19, 21-16 से सीधे सेटों में मात दी। रियो ओलम्पिक में कैरोलिना ने सिंधु को फाइनल में हरा दिया था। ओलंपिक मुकाबले के बाद ये पहला मौका था जब कैरोलिना और सिंधू आमने-सामने थीं। इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में सिंधु पहली बार पहुंची थीं और पहली ही बार में खिताब अपने नाम कर लिया।