होलकर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में मुंबई ने पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत के सूत्रधार रहे जोस बटलर। बटलर को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने हाशिम अमला की शतकीय पारी की बदौलत मुंबई को 198 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने ये लक्ष्य 27 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।