आगरा में अखिल भारतीय आमंत्रण फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड इलेवन की टीम पर एमपी इलेवन की टीम भारी रही। एमपी इलेवन ने 3-1 से मैच अपने नाम किया। एमपी इलेवन की ओर से दो गोल रामा स्वामी ने किए जबकि एक गोल अभिषेक काले ने किया। उत्तराखंड की ओर से सिर्फ एक गोल जीशान ने मारा। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल बंसल ने रामा स्वामी को ऑफ द मैच से नवाजा।