कोलकाता के इडेन गार्डेंस में IPL10 का 11 वां मैच केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ जिसमें केकेआर ने पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 171 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए केकेआर ने बड़ी ही आसानी से 3.3 ओवर रहते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार 72 रन की पारी खेली। सबको हैरत में डालते हुए ओपनिंग करने आए सुनील नरेन ने 18 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। इसके अलावा रॉबिन उथप्पा ने 26 और मनीष पांडे ने 25 रनों का योगदान दिया। गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाने वाले सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पंजाब के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया। वरुण ऐरॉन ने 2 ओवर में 23 दिए और सिर्फ एक विकेट ही अपने नाम कर पाए।