महिला विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 95 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम को पाकिस्तानी टीम के हाथों मिला हार का बदला ले लिया। भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम 74 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से एकता बिष्ट ने 18 रन देकर पांच विकेट लिए। एकता को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।