कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 147 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब मे इंग्लैंड की टीम ने 11 बॉल शेष रहते 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की ओर मॉर्गन ने 51 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।