इंडो-चाइना तनातनी के बीच भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शांति का संदेश दिया है। विजेंदर ने चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मेइमेइतियाली को करीबी मुकाबले में हराकर ‘WBO एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट’ खिताब जीतने के बाद भारत-चीन सीमा विवाद में शांति की अपील करते हुए अपनी जीत की बेल्ट चीनी मुक्केबाज को वापस दे दी।