कहते हैं भारत में अगर कोई धर्म सभी को एकसूत्र में बांधे हुए है तो वो है क्रिकेट का धर्म। फिर चाहे इंटरनेशनल क्रिकेट हो, आईपीएल हो, गली क्रिकेट हो या फिर दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का क्रिकेट। क्रिकेट के इसी जुनून के चलते बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और जिमी शेरगिल पहुंच गए लखनऊ, जहां उन्होंने यूपी और ओडिशा की दृष्टिबाधित टीमों के बीच मैच देखा और खिलाड़ियों के हौसले को सलाम किया।