अलीगढ़ के रिंकू सिंह के लिए इस बार का आईपीएल खुशियों की बहार लेकर आया है। रिंकू को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख की कीमत पर खरीदा। किंग्स इलेवन द्वारा खरीदे जाने पर रिंकू ने कहा कि वो टीम के साथ खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं और आगे चलकर वो इंडिया के लिए खेलना चाहते हैं। रिंकू के पिता गैस हॉकर हैं।